Sunita Saroj को जिलाधिकारी राजेश रॉय ने किया सम्मानित | Kaushambi | Mykaushambi

 Sunita Saroj को जिलाधिकारी राजेश रॉय ने किया सम्मानित

सुनीता सरोज को सम्मानित करते DM राजेश रॉय


कौशाम्बी की अंतरराष्ट्रीय धाविका सुनीता सरोज ने लखनऊ में संपन्न हुई अंडर -20 नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में 5000 मीटर रेस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कौशाम्बी जनपद का नाम रोशन किया। 
इसके साथ ही सुनीता देवी ने UAE में होने वाली एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार राय ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया।

सुनीता देवी इस समय स्पोर्ट्स स्टेडियम ,टेवा में प्रैक्टिस कर रही हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा, खेलो इंडिया प्रशिक्षक संदीप कुमार एवं स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी सुनीता के इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

सुनीता ने एकबार फिर से जनपद कौशाम्बी का नाम रोशन किया ।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.