Laksya बनाएंगे अयोध्या को प्लास्टिक मुक्त अयोध्या | Ayodhya | Lakshya | MyKaushambi

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम ( राम की पैड़ी ) में टावर विजन इंडिया CSR पहल के अंतर्गत लक्ष्य संस्था ने अयोध्या वासी सहित भारत से सिंगल Use प्लास्टिक मुक्त कराने का संदेश दिया और प्लास्टिक लाओ थैला पाओ की की मुहिम चलाया । 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्य के कार्यो को सराहा और प्लास्टिक लाओ थैला ले जाओ अभियान , प्लास्टिक बैंक , एवं सिंगल Use प्लास्टिक

महापौर अयोध्या नगर निगम

मुक्त अयोध्या के हस्ताक्षर अभियान का अनावरण किया और महापौर ने खुद प्लास्टिक देकर थैला लिया उनके साथ लक्षमण घाट वार्ड के पार्षद महेंद्र शुक्ला , जोनल अधिकारी अयोध्या अशोक कुमार गुप्ता , अपर नगर आयुक्त शशिभूषण रॉय भोजपुरी कवि एवं गंगा सेवक कृष्णनन्द रॉय व नगर निगम के अधिकारीगण व अयोध्या आने वाले श्रद्धालु उपस्थित रहे साथ ही लक्ष्य ने प्लास्टिक देने वाले श्रद्धालुओं को थैला दिया। 




लक्ष्य संस्था के डायरेक्टर प्रवीण दुबे ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व हरियाली का प्रतीक पौधे देकर सम्मानित किया।



लक्ष्य संस्था के मार्केटिंग हेड मनुज कुमार ने बताया कि ये जो थैला है इसे हम लोग वैदेही कार्यक्रम के तहत सिद्धि स्वयं सहायता समूह लाभार्थियों से बनवाते है जिसके बदले हम लोग उन्हें पैसा भी देते है । इससे समूह की महिला आत्मनिर्भर भी बन रही है।



लक्ष्य के कोऑर्डिनेटर प्रेम शर्मा ने बताया की जो सिंगल यूज़ प्लास्टिक है इसे आप सभी इधर उधर न फेंक कर हमारे संस्था के लोगो को दे या फिर हमारे द्वारा घाटो पर लगाये गए प्लास्टिक बैंक में डाले इससे प्लास्टिक मुक्त अयोध्या बनाने में आप सभी का सहयोग मिलेगा।



प्रेम ने कहा कि आने वाले समय मे हमारी संस्था अयोध्या में टेक्सटाइल रेसीयकलिंग पर भी जल्द ही काम करेंगे...


मोइन ने कहा हमारी संस्था के द्वारा ये जितने भी कार्य किये जा रहे है इससे हमारा पर्यावरण में कार्बन फुट प्रिंट भी कम हो रहा है। जिसमे जलवायु वरिवर्तन की समस्या है वो ठीक होगी ।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.